फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले के 53 पुलिस कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर

Tue, 02 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी कमलदीप गोयल ने जिले के 53 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह फेरबदल कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए किया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अरुण कुमार को स्क्रूटनी सेल में लगाया गया है। उनके स्थान पर स्पेशल सेल के प्रभारी अनिल कुमार को एंटी नारकोटिक्स सेल का प्रभारी लगाया गया है। स्पेशल सेल में रणजीतपुर चौकी से रमन चंदेल को प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह से थाना सदर यमुनानगर प्रभारी अजायब सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर थाना रादौर से एसआई सलिंद्र कुमार को थाना सदर यमुनानगर का प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर से एसआई नरेंद्र कुमार को रणजीतपुर चौकी का प्रभारी लगाया गया है। रामपुरा पुलिस चौकी से प्रभारी सुनील कुमार को थाना गांधीनगर में अनुसंधान अधिकारी लगाया गया है। रामपुरा पुलिस चौकी में मनोज कुमार को प्रभारी लगाया गया है। इसके अलावा कांस्टेबलों, हेड कांस्टेबलों को भी बदला गया है। सभी को नए तैनाती स्थलों पर पहुंचे के निर्देस दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें