फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रिटायर्ड रेलवे कर्मी से 50 हजार, मोबाइल व अंगूठी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 50 हजार रुपये, मोबाइल व सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाश बुजुर्ग को त्रिवेणी चौक के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें रादौरी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। होश आने पर वृद्ध ने आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने वृद्ध के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रादौरी निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता नाथीराम बुधवार को एसबीआई बैंक रादौर में पैसे निकलवाने गए थे। बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर जब वह बाइक से घर आने जाने लगे तो दो अज्ञात युवकों ने उसके पिता नाथीराम को त्रिवेणी चौक तक छोड़कर आने को कहा। कुछ दूर चलकर दोनों बदमाशों ने उसके पिता नाथीराम को रोका और दुकान से एक कोल्ड ड्रिंक लाकर दी और पीने के लिए कहा। उसके पिता कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद त्रिवेणी चौक पर आकर बेहोश हो गए। इस दौरान बदमाश उसके पिता की जेब से 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल ले गए। कुछ लोगों ने उसके पिता को सड़क के किनारे पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस व उन्हें दी। इसके बाद वे पिता को अस्पताल ले गए। वीरवार की दोपहर को लगभग तीन बजे उनके पिता नाथीराम को होश आया। इसके बाद उन्होंने आप बीती उन्हें बताई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि रादौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात लोगों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें