फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 4.95 लाख

Fri, 03 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर गांव रटौली निवासी बलकार सिंह के अकाउंट से 4.95 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप रणधीर सिंह, गुरविंद्र, चरण सिंह व अरुण पंडित पर लगा है। थाना फर्कपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बलकार सिंह ने बताया कि वह 26 अगस्त को बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके अकाउंट से चार लाख 95 हजार रुपये कम है। जांच करने पर उसे पता चला कि यह पैसे रणधीर सिंह, गुरविंद्र, चरण सिंह व अरुण पंडित ने चेक के माध्यम से निकलवाए हैं। जांच करने पर चेक पर उसके साइन फर्जी थे। उसने इस बारे में आरोपियों से बात की। उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें