फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 विद्यार्थियों की नजर मिली कमजोर

विज्ञापन
शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए गांव बक्करवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 123 विद्यार्थियों की जांच की गई। इस दौरान 24 विद्यार्थियों की नजर कमजोर पाई गई और छह विद्यार्थियों में नेत्र रोग की पुष्टि हुई।
डॉ. रेनू शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच मशीन से की गई। स्वास्थ्य की जांच के लिए सीएचसी से डॉ. परमिंद्र पाल, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. सतबीर,नेत्र जांच विशेषज्ञ अंकुर सैनी, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, डीईआईसी प्रबंधक रितिका पहुंचे। मुख्यातिथि प्रधानाचार्य अशोक धीमान रहे।
विज्ञापन

शिविर में कुल 123 विद्यार्थियों की जांच की गई। जांच में 24 विद्यार्थियों की नजर कमजोर पाई गई और छह विद्यार्थियों में नेत्र रोग पाए गए, जिन विद्यार्थियों में बीमारी पाई गई है, उन्हें अस्पताल बुलाया गया है। नजर कमजोर वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त चश्मे दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. रितु शर्मा ने बताया कि दिन में दो बार आंख साफ करना और ताजे पानी से धोनी जरूरी है। कम रोशनी में पढ़ाई से बचना चाहिए। आंखों की रोशनी ठीक रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर भोजन गाजर, पालक, सब्जी, दूध का सेवन करना चाहिए। इस दौरान रंगोली व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा निशा, पिंकी व प्रियंका ने पहले तीन स्थानों पर रही। रंगोली में निशा व पायल ने बाजी मारी। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरस्कार दिए। इस दौरान सुशील, जय भगवान, अमित कुमार, जसविंद्र, परमजीत, प्रवेश, अरविंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें