संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जेईई, नीट, एडीए, यूपीएससी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद व सुपर-100 योजना चलाई जा रही है। बुनियाद लेवल एक परीक्षा के लिए अभी तक 2000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
यह विभाग की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। वहीं, इस योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मिले, इसलिए हर साल इसमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों में कार्यक्रम करवाकर अभिभावकों को इस योजना के बारे बताया जा रहा है, ताकि वे अपने बच्चों का इसके लिए आवेदन करें।
विभाग की ओर से नए सत्र में योजना के लिए विद्यार्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों की तीन स्तर की परीक्षा करवाई जा रही है। परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थी भाग ले सके लिए जिले के सभी छह खंडों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिसमें विद्यार्थियों के आवेदन भी करवाए जा रहे हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।
वहीं, जिले से अभी तक करीब 2000 विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। विभाग के अधिकारी दस दिन में एक हजार और विद्यार्थियों का आवेदन करवाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर के स्कूल में कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसके लिए जिला गणित विशेष कर्णवीर सिंह राठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
बुनियाद के लिए आठवीं के विद्यार्थियों के आवेदन करवाए रहे हैं। विद्यार्थियों की तीन स्तर की परीक्षा करवाई जाएगी। बुनियाद लेवल एक की परीक्षा 24 दिसंबर को खंड स्तर पर करवाई जाएगी। इसका परिणाम 20 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा जिलास्तर पर 28 जनवरी 2025 को होगी। दूसरे चरण का परिणाम सात फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।
इसके बाद तीसरे चरण की परीक्षा राज्य स्तर पर 11 फरवरी को होनी है। तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी किया जाएगा। जबकि सात अप्रैल 2025 से नए विद्यार्थियों का बैच शुरू किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा जिले के बुनियाद केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके बाद जिलास्तर पर केंद्र बनाया जाएगा। इस सत्र में जिले के करीब 350 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जा रही है।
बुनियाद योजना के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। बुनियाद के लिए अभी तक जिले से करीब 2000 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। करीब एक हजार विद्यार्थियों का आवेदन करवाने का प्रयास है। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा