फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर गांव चंदाखेडी मोड़ के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से नकदी से भरा बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। बैग छीनने के बाद बदमाशों ने युवक को लात मारकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। थाना बिलासपुर पुलिस नेदो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की रूपनगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार को वह कलेक्शन के लिए बिलासपुर आया था। कलेक्शन करने के बाद करीब 11 बजे वह बिलासपुर से जगाधरी की ओर जा रहा था। जगाधरी मार्ग पर राम नगर कालोनी पार कर कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवकों ने उसे आवाज लगाई। उसने बाइक नहीं रोकी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी दोनों युवकों ने अपनी बाइक उसके पीछे लगा दी। गांव पीरूवाला के समीप बदमाशों ने उसके नजदीक आकर उसकी बाजू में टंगा नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक को लात मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें