फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर इकरारनामा कर ठगे 2.30 लाख रुपये, नहीं करवाई रजिस्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तीन लोगों ने जम्मू कॉलोनी निवासी रक्षपाल शर्मा से प्लाट बेचने के नाम पर दो लाख 30 हजार रुपये लेकर ठग लिए। आरोपियों ने दिसंबर 2019 में 5500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लॉट बेचने का इकरारनामा कर दो लाख 30 हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक रजिस्टरी नहीं करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी रक्षपाल शर्मा ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात नंदा कॉलोनी निवासी संजय कुमार, जसवंत कॉलोनी निवासी किरण पाल से हुई थी। आरोपियों ने उसे बताया था कि उनका ममीदी में 210 गज का प्लाट पड़ा हुआ है। जिसे वे बेचना चाहते है। आरोपियों ने उसे प्लाट दिखाया। इसके बाद 5500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से बेचने का सौदा तय हो गया। 25 दिसंबर 2019 को आरोपी संजय ने उनसे एक लाख रुपये लेकर प्लॉट बेचने का इकरारनामा उसके व उसके बेटे जितेंद्र के हक में कर दिया। इकरारनामा होने के बाद 26 जनवरी 2020 को आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये और ले लिए। तब आरोपी ने प्लाट की रजिस्टरी जल्द करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी संजय ने अपने साथी किरण पाल, कैंप निवासी हरजीत सिंह व अन्य के साथ मिलकर अलग-अलग तारीखों में उससे एक लाख 30 हजार रुपये और ले लिए। जब उसने आरोपियों से प्लाट की रजिस्टरी करवाने के लिए कहा तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने केस से बचने के लिए उसे दो लाख 30 हजार रुपये के चार चेक दिए। जब उसने वह चेक बैंक में जमा करवाए तो वह बाउंस हो गए। उसने इस बारे आरोपियों से बात की लेकिन उन्होंने उसे कोई जवाब नहीं दिया। उल्टा उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें