जिला में कोरोना की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 168 केस और नए सामने आए हैं, जबकि 82 मरीज ठीक भी हुए। वहीं नए केस सामने आने से जिला का रिकवरी रेट भी 96.28 प्रतिशत पर पहुंच गया। बता दें एक समय था जब जिला में कोरोना के केस रोजाना एक दो ही मिलते थे, किंतु अब इनकी संख्या में तेजी से बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को कोरोना गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मगर इसके बाद भी लोग बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। अभी भी बहुत से लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला में कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.28 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। जिला में कुल आबादी का 46.35 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 25639 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24686 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 536 सक्रिय मरीज हैं जिसमें से 464 कोरोना मरीज घर पर व 72 मरीज अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 557218 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 525692 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2827 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 316 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर-9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।