हुड़दंग किया तो लॉकअप में मनानी पड़ेगी होली
होली में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर, होगी कार्रवाई
होली पर हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए महिला पुलिस व दुर्गा शक्ति गश्त करेगी। एसपी ने जिले के सभी थानों प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। थानों एसएचओ के अलावा सीआईए वन, सीआईए टू व डिटेक्टिव स्टाफ भी सड़कों पर गश्त करेंगे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। ऐसे वाहन चालकों को छोड़ा नहीं जाएगा। मोटरसाइकिल राइडर और पीसीआर को हर गली व मोहल्ले में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी की तरफ से साफ आदेश है कि शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों को नशा उतरने तक लॉकअप में रखें।
बॉक्स
फ्लैग मार्च निकाला
होली पर हुडदंगबाजों को सावधान करने के लिए बुधवार को शहर में पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाल शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शहर पुलिस ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर पैदल फ्लेगमार्च निकाला। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, सिटी एसएचओ रतन लाल के नेतृत्व में माडल टाउन, आजाद नगर, शांति कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड आदि स्थानों पर फ्लैगमार्च निकाला गया। उधर, जगाधरी में सिटी एसएचओ राकेश के नेतृत्व में जगाधरी के बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
बॉक्स
डॉक्टरों व स्टाफ की स्पेशल ड्यूटी लगाई
होली पर लोग पुरानी रंजिश निकालते है। रंजिश के चलते मारपीट के हर साल दो से तीन दर्जन तक केस सामने आते है। इसके अलावा लोग शराब व नशे का सेवन कर वाहन चलते हुए हादसों का शिकार होते है। जिससे अस्पताल में सड़क हादसों व मारपीट में घायल होने वालों की 50 से अधिक संख्या रहती है। इसके लिए अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। जो घायलों को उपचार देने के लिए तैयार रहेंगे।
बॉक्स
एक्शन प्लान तैयार
ट्रैफिक थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि रंगों के त्योहार होली में शराब पीकर घूमने वाले नशेड़ी पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहे। स्टंट बाइकर्स की रफ्तार पर भी पुलिस का ब्रेक रहेगा। शहर की चौकस सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने ‘एक्शन प्लॉन’ तैयार किया है। मुख्य बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों के अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बुधवार शाम से ही शहर के इंट्री प्वाइंट पर विशेष चेकिंग शुरू कर दी गई है। यूपी से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
वर्जन
-रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रेन से उतरने वाले हर यात्रियों के बैग और थैला की जांच की जा रही है। आरपीएफ व जीआरपी की पुलिस ने संयुक्त रुप से जांच अभियान चलाया है। खासकर यूपी से आने वाली ट्रेनों में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।-रमेश कुमार, एसएचओ, आरपीएफ थाना
होली पर पुलिस की है नजर
-एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि होली पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शराब पीकर घूमने तथा बाइक स्टंट कर हुड़दंग करनेवाले को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। खास तौर पर कलानौर चौकी और खजूरी रोड चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को शराब की तस्करी रोकने के लिए निर्देश दिया गया है। लोगों से भी शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने के लिए अपील की गयी है।
फोटो नंबर 15, 16