फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी नहीं होने से कोटड़ा गांव के ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

छछरौली। कोटड़ा काहन सिंह गांव में पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण गांव का गंदा पानी मुख्य गली में जमा है। ग्रामीणों को इन गलियों से निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बच्चे और बुजुर्ग यहां गिरकर जख्मी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पानी निकासी के लिए नाला बनवाया जाए। इससे ग्रामीणों को ओर परेशानी का सामना न करना पड़े। गांव में कोई नाला या जोहड़ भी नहीं है।
ग्रामीण फुल्लू राम, सुरजीत, राजेश, संजीव, प्रदीप, दर्शन, अशोक, राम रतन, डिंपल जरनैल सिंह, अजय, सचिन कुमार, रीना रानी, करनैलो,सुनीता देवी, उषा, कलावती, सुंदरी, गुरमीत कौर, इंदिरो देवी आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले काफी समय से पानी निकासी की भारी समस्या है। गांव में कोई पंचायती जोहड़ नहीं है। जिसके चलते गांव का सारा गंदा पानी गलियों में खड़ा गंदगी फैला रहा है। वहीं अब पिछले काफी समय से हरिजन बस्ती में जाने वाले मुख्य रास्ते पर नाला न होने की वजह से गांव का सारा गंदा पानी गली में खड़ा गंदगी फैला रहा है। ग्रामीण इस समस्या को हल करवाने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या की तरफ आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया गांव के दोनों तरफ नदी है। अगर प्रशासन गांव में पानी निकासी का नाला बनवा दे तो यह सारा गंदा पानी गलियों में खड़ा होने की बजाए नदी में पहुंच जाएगा और समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है गांव में जल्द से जल्द पानी निकासी के इंतजाम के लिए नाला बनवाया जाए ताकि ग्रामीणों को ओर परेशानी ना उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच का पक्ष
इस बारे में सरपंच दिलशाद का कहना है कि गांव में पंचायती जोहड़ नहीं है। पहले गांव का सारा पानी किसानों के खेतों में ही जा रहा था। लेकिन अब किसानों ने अपनी जमीनों में फसल उगानी शुरू कर दी है। जिस कारण उन्होंने अपने खेतों के किनारे मिट्टी लगा कर गांव के पानी को रोक दिया है। उन्होंने प्रशासन को गांव में पानी निकासी के लिए नाला बनवाने का प्रस्ताव डाल कर भेज दिया है। जैसे ही पैसा मंजूर होगा नाला बनाकर पानी निकासी का इंतजाम करा दिया जाएगा।
फोटो नंबर 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें