फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरे आप, आजपा व जिप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आत्महत्या कर रहे, सरकार लगा रही विकास का नारा: नवीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर-नलवी नहर को लेकर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर चल रहा किसानों का धरना मंगलवार को 50वें दिन में प्रवेश कर गया है, मगर कोई सुनवाई होती नजर नहीं आ रही है। इधर, विपक्षी राजनीतिक दल किसानों के समर्थन में उतरने लगे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) और आम जनता पार्टी (आजपा) के कार्यकर्ताओं ने किसानों को अपना समर्थन दिया। वहीं, आम जनता पार्टी ने किसानों के साथ मिलकर सीएम खट्टर का पुतला फूंका।
दादूपुर-नलवी नहर को बंद करने के विरोध धरने पर बैठे किसानों की मांगों को पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें नहर के लिए अधिग्रहीत भूमि के लिए उचित मुआवजा नहीं मिलता और नहर को चालू रखने का फैसला नहीं किया जाता तब कि वह धरने से उठने वाले नहीं है। मंगलवार को किसानों के धरनास्थल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद और जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी समर्थन में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और भाजपा सरकार विकास का नारा लगा रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों का समर्थन करेगी, वह पहले भी किसानों के हित में रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला गलत है और सरकार फैसले को वापस ले और किसानों को बचा हुआ मुआवजा दे। सरकार को तुगलकी फरमान को वापस लेना चाहिए। न्यायालय के फैसले को सरकार को मानना चािहए। मौके पर मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति, हल्का यमुनानगर से अरविंद्र सिंह खालसा, बालकृष्ण, रामकुमार, बालकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम जनता पार्टी ने फूंका पूतला
आम जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र कपूर और पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की ने पहले किसानों के साथ धरने पर बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ मिलकर सीएम खट्टर का पूतला फूंका। लक्की ने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठा चुका है और वह बार बार किसानों को परेशान कर रही है। कहा कि, नहर को डिनोटिफाई करने के सरकार के फैसले का वह विरोध करते हैं और सरकार को चाहिए कि वह किसानों की जमीन का मुआवजा दे और नहर का रूका हुआ काम करवाकर उसे शुरू करे। ताकि धरने पर बैठे किसानों को न्याय मिल सके, लेकिन यह सरकार किसानों के हित में नहीं है। मौके पर तुषार कपूर, योगी शर्मा, कमल गौरी, अग्रेंज गाबा, निर्मल सिंह, अदरीश, मास्टर सलीम, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आए जिला परिषद सदस्य
जिला परिषद् के वाइस चेयरमैन अनिल संधू, जिला परिषद सदस्य शमीम खान, नवाब जेलदार, अशोक सतीश, राजेश कटारिया आदि ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया और वह किसानों के धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि वह जिला परिषद सदस्य के साथ किसान के बेटे भी हैं और वह किसानों की लड़ाई लड़ने में आगे रहेंगे। किसानों की मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए, नहर को शुरू कर उसका मुआवजा किसानों को देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें