फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमरपुरी व मॉडर्न कॉलोनी में 15 लाख से होगा विकास

Tue, 02 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड 20 में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचीं मेयर सुमन बहमनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के वार्ड 20 की अमरपुरी कॉलोनी व मॉडर्न कॉलोनी में होने वाले 15 लाख रुपये के विकास कार्याें का मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद विक्रम राणा की उपस्थिति में शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में दोनों कॉलोनियों में विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को लाभ होगा।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था देना है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रहें। हर वार्ड, हर कॉलोनी, हर गली और हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे। सरकार के प्रयासों से शहर का स्वरूप बदल रहा है। जहां पहले कीचड़युक्त व क्षतिग्रस्त गलियां थी, वहां अब पक्की और बेहतर गलियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। हर वार्ड में आमजन को शादी समारोह, धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रम करने के लिए सामुदायिक केंद्र बनाए गए है। मौके पर पार्षद विक्रम राणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश बब्बर, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, मंडल अध्यक्ष संध्या रावत, मंडल महामंत्री पूजा मोंगा, विनीश मानकट, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें