फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये लेकर ठग लिए। आरोपियों ने युवक को न तो ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सरबजीत सिंह विदेश जाना चाहता था। इसी एवज में उसके भतीजे सिरसमा निवासी रविंद्र सिंह ने उसे सुभाष नगर निवासी कमलजीत व उसकी पत्नी भारती से मिलवाया। तब दंपती ने उन्हें कहा कि वे उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भिजवा देंगे। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उन्हें 15 लाख रुपये का खर्च बताया। दोनों ने पहले ऑफर लैटर के नाम पर 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद रविंद्र सिंह ने 73 हजार रुपये पावर मर्चेंट कंपनी लुधियाना के खाते में फीस के तौर पर लिए। फीस ट्रांसफर करने के बाद उसने अपने बेटे के वीजा के बारे में पूछा। तब नामजद दंपती ने कहा कि रविंद्र के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर करें। यह पैसे करने पर ट्रांसफर करने पर भी वीजा नहीं लगा। तीनों आरोपी उसे आश्वासन देते रहे कि वीजा आ जाएगा। दंपति ने उनसे ढाई लाख रुपये उसके बाद 35 हजार रुपये इमिग्रेशन करवाने के लिए दिए। उन्होंने आरोपियों से रसीद मांगी तो जांच में वह भी फर्जी निकली। इसके बाद वह आरोपियों के पास गया और अपने पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने अब इस मामले में तीनों पर मामला दर्ज किया है। सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें