फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख चुके पौधों पर ट्री गार्ड लगाने में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- संरक्षण के अभाव में दम तोड़ चुके पौधे, अब जागा विभाग
विज्ञापन

- समय रहते ट्री गार्ड लगाता विभाग तो सूखने से बच सकते थे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। सांप निकलने के बाद लकीर पीटने वाली कहावत इन दिनों वन विभाग पर सटीक बैठ रही है। करीब एक वर्ष पहले जब वन विभाग की ओर से सड़क किनारे पौधे लगाए गए थे तब वन विभाग ने इनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। लेकिन अब जब अधिकांश पौधे संरक्षण के अभाव में सूख चुके हैं तो विभाग इन पर ट्री गार्ड लगाने के कार्य में जुटा है। जबकि यह कार्य उसी समय होना चाहिए था। विभाग अगर समय रहते जाग जाता तो न केवल लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पौधे आज पेड़ बनने की राह पर भी चल पड़ते, वहीं दूसरी ओर सरकार के पैसे की बर्बादी भी नहीं होती।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के तहत सरकार की ओर से समय समय पर अनेक जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को इसके बारे सचेत करने का प्रयास किया जाता है। वहीं हर वर्ष वन विभाग की ओर से सड़कों किनारे लाखों पौधे लगाए जाते हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। करीब एक वर्ष पहले भी वन विभाग की ओर से इसी प्रकार सड़कों किनारे पौधे लगाए गए थे जिनसे से अब अधिकांश पौधे पेड़ बनने से पहले ही सूख चुके हैं। जब अधिकांश पौधे सूख चुके है तो अब विभाग ने इन पर ट्री गार्ड लगाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

फोटो-15,16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें