फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से सेवाएं समाप्त करने पर भूख हड़ताल पर बैठी मिड डे मील वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से सेवाएं समाप्त करने पर भूख हड़ताल पर बैठीं मिड डे मील वर्कर्स
विज्ञापन

बहाली न होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। धौलरा गांव के स्कूल से हटाई गई मिड-डे-मील की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को चार मिड डे मिली कर्मी अनाज मंडी जगाधरी के गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि उनकी बिना किसी कारण स्कूल ये सेवाएं समाप्त कर दी गई। प्रशासन के बार-बार चक्कर लगाने के बाद जब उनकी कही सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें भूख हड़ताल करने का फैसला लेना पड़ा। भूख हड़ताल पर बैठ उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक उनकी सेवाएं बहाल नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की प्रधान नीलम भट्टी ने बताया कि महिलाओं ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना शुरू किया। उन्होंने बताया कि धौलरा गांव के सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर्स के रूप में कार्यरत वर्कर कमलेश, सुनीता और बिमला को बिना किसी नोटिस और कारण के हटा दिया गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो किसी भी अधिकारी ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के जोध सिंह, सीटू के प्रधान विनोद कुमार त्यागी, शर्बती देवी, सोमनाथ, रोशन लाल, जनवादी महिला समिति से शालू आगनबाड़ी की जिला प्रधान रेखा सैनी ने वर्कर्स को समर्थन दिया।। उन्होंने कहा कि वह आठ साल से मिड-डे-मील का काम धौलरा गांव के स्कूल में कर रही थी। लेकिन नये सरपंच ने आते ही उन्हें बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

फोटो : 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें