फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 131 नए मरीज, 57 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 131 नए केस मिले हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित केसों की कुल संख्या 638 हो गई हैं। वहीं बुधवार को 57 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले का कोरोना रिकवरी रेट 96.29 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी में से 48.60 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक कुल 29210 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 28127 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले के 638 केसों में से 532 को घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि 106 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 584236 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 547858 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2481 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 916 सक्रिय सूक्ष्म निगरानी क्षेत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें