फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो सोने के सिक्के देने का लालच देकर दुकानदार से ठगे 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी में तीन किलो सोने के सिक्के देने का लालच देकर एक व्यक्ति ने दुकानदार से 12 लाख रुपये ठग लिए। दुकानदार ने जब सोने के सिक्कों की जांच करवाई तो वह नकली मिले। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर कॉलोनी निवासी मंगलसेन ने शहर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। करीब 15 दिन पहले उसकी दुकान पर एक व्यक्ति कपड़े खरीदने के लिए आया। वह व्यक्ति कपड़े खरीदने के बाद वहां से चला गया। उसके दो दिन बाद फिर वह व्यक्ति उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए आया और कपड़े खरीदने के बाद उसे एक चांदी का सिक्का देकर गया। जब उसने चांदी के सिक्के को चेक करवाया तो वह असली था। उसके दो दिन बाद फिर आरोपी व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और कपड़े खरीदने के बाद उसे वह एक सोने का सिक्का देकर गया। जब उसने सोने का सिक्का चेक करवाया तो वह भी असली था। इस दौरान आरोपी युवक ने उससे कहा कि उसके पास ऐसे बहुत से सिक्के हैं, जो वह उसे दे देगा। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने उसे तीन किलो सोने के सिक्के देने पर 12 लाख रुपये की मांग की।
मंगल सेन ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे बिलासपुर अनाज मंडी में पैसे लेकर बुलाया। जब वह बिलासपुर अनाज मंडी में पैसे लेकर पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति ने उसे तीन किलो सोने के सिक्के दे दिए और उसके पास से 12 लाख रुपये ले लिए। जब उसने घर आकर सिक्कों की जांच करवाई तो वह नकली मिले। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जगाधरी सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आमनज से अपील है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और कोई व्यक्ति इस तरह का लालच दे रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें