फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 10.40 लाख रुपये

Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर रादौर की शिव कॉलोनी निवासी तिलक राज के साथ 10.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शिकायत पर मिलने पर पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार व शुभम सूद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में तिलक राज ने बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। 2023 में उसकी मुलाकात विशाल कुमार व शुभम सूद के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्हें वहां पर अच्छा रोजगार दिलाते हैं। जिससे वह अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। तिलकराज ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे विदेश भेज कर वहां पर रोजगार दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उसे 10 लाख 40 हजार रुपये व उसके दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने जल्द ही उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन

जब उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें