सरस्वतीनगर। गांव फतेहपुर में घर के प्लाट से बाइक चोरी हो गई। यह बाइक इसी गांव के दलजीत सिंह की थी। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शिकायत में दलजीत सिंह ने बताया कि वह किसान है। उसके 28 मई को शाम साढ़े चार बजे घर के पास प्लाट में खड़ी थी। थोड़ी देर बाद जाकर देखा को बाइक गायब मिली। उसने अपने स्तर आसपास मालूम भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। संवाद