फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मीटर वाले वाटर कनेक्शन कटेंगे

Wed, 08 Jan 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक मीटर नहीं लगवाने वालों के वाटर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की अर्बन वाटर पॉलिसी के तहत बिना मीटर वाले कनेक्शन अवैध माने जाएंगे। ऐसे लोगों के पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तकरीबन छह महीने से पानी के कनेक्शन को मीटर युक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन्होंने अब तक इस पर अमल नहीं किया है, उन्हें निर्धारित बिल से दुगुना भेजा जा रहा है। इसके बाद भी 31 मार्च तक वे अपने कनेक्शन में मीटर नहीं लगवाते हैं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।

वाटर मीटर को लेकर नए सिरे से अभियान चलाने के लिए बुधवार को अधिकारियों की मीटिंग में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में संबंधित एसडीएम का सहयोग लेकर कार्रवाई तेज करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने जिले में 13 से 18 जनवरी तक बच्चों के  लिएविशेष टीकाकरण सप्ताह मनाए जाने की जानकारी दी।

बैठक में नगराधीश अनु, पटौदी के एसडीएम मनोज खत्री, हुडा के संपदा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अलका चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त वीणा हुड्डा, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) उषा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें