फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने से मना किया तो पत्नी पर हमला

Tue, 22 Oct 2013 10:42 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत शहर की शिव नगर कालोनी में अपने मायके आई विवाहिता पर पति ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


विवाहिता को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर की शिव नगर कालोनी निवासी सोना (21) अपने पति मूलरूप से फरमाणा फिलहाल ककरोई रोड निवासी सुरेंद्र के साथ अनबन के कारण चार महीने से अपने मायके में रह रही थी।

मंगलवार को करवा चौथ का पर्व होने के कारण सुबह उसका पति सुरेंद्र अपनी पत्नी सोना को घर ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन सोना ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर तैश में सुरेंद्र ने चाकू सोना पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। सोना के मायके वालों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिटी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें