फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana : उफनती नदियों के बहाव से होने वाले भूमि कटाव को रोकेगी वर्टिकल प्लेट, हकेवि शोध को मिला पेटेंट

Wed, 03 Jan 2024 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज राजपूत, महेंद्रगढ़

सार

नदियों से होने वाले इस भूमि कटाव को रोकने के लिए हरियाणा केंद्रीय विवि (हकेंवि) के शिक्षकों ने वर्टिकल प्लेट तकनीक विकसित की है, जिससे भूमि के कटाव से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर वर्ष नदियों के उफान से बहुत अधिक तबाही के साथ जान-माल का नुकसान हो जाता है। नदियों से होने वाले इस भूमि कटाव को रोकने के लिए हरियाणा केंद्रीय विवि (हकेंवि) के शिक्षकों ने वर्टिकल प्लेट तकनीक विकसित की है, जिससे भूमि के कटाव से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी पीठ के वर्टिकल प्लेट के शोध को पेटेंट मिल चुका है। टीम में शामिल प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि नदी तट के कटाव के कारण संपत्ति की क्षति, समुदायों का विस्थापन और कृषि की बड़े स्तर पर हानि होती है। नदियों का कटाव बाढ़ के खतरे को बढ़ाता है और प्रभावित क्षेत्रों पर आर्थिक बोझ डालता है। ऐसे में यह वर्टिकल प्लेटें नदियों के मोड़ के लिए किनारे की सुरक्षा करेंगी।

ऐसे करेगी काम 
प्रो. गर्ग ने बताया कि बताया कि एक ऊर्ध्वाधर प्लेट होती है, जो नदी किनारों की रक्षा करती है। इसके अलावा तीन क्षैतिक प्लेटें होती हैं जो विभिन्न तल स्तर पर ऊर्ध्वाधर प्लेट को क्षतिग्रस्त होने से रोकती हैं। इस प्रकार इन क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर प्लेट के संयोजन से नदी के तटोंं की सुरक्षा और प्लेट के स्थायित्व को सुनिश्चित किया जाता है। टीम में प्रो. अजय कुमार बंसल, डॉ. डीवीएस वर्मा, डॉ. बलदेव सेठिया भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें