फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 50 बाइक बरामद

Tue, 01 Oct 2013 09:38 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद की शहर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


चोर गिरोह में शामिल आधा दर्जन युवकों से पुलिस ने जींद, सोनीपत, रोहतक, कैथल, पानीपत, हिसार, दिल्ली से चोरी 50 बाइक  बरामद की है।

गिरोह ने पूछताछ में बीते दिनों रामकालोनी में युवक की हत्या करना स्वीकारा है। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ वाहन चोरी और हत्या का मामला दर्ज किया है।

सोमवार को शहर थाना जींद पुलिस राम कालोनी निवासी दीपक, विशाल, प्रदीप व संजय को हिरासत में लिया।

चोर गिरोह ने बताया कि उनके साथ गांव निडाना निवासी सत्येंद्र, गांव असरफगढ़ निवासी नरेंन्द्र, सुनील तथा गांव शामलो खुर्द निवासी आशीष उनके साथ वारदातों में शामिल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया।

किशारों को ढाल बनाते थे
गिरोह में तीन किशोर भी शामिल हैं। इनका ही चोरी में इस्तेमाल होता था। जब भी कोई बाइक को खड़ा करता था तो ये बाइक के आसपास घूमने लगते थे।

जब इनको पक्का हो जाता था कि बाइक चालक लापरवाह है तो ये चाबी लगाकर बाइक चोरी कर लेते थे।

किराये पर मकान लेकर रहते थे
गिरोह के सदस्य अन्य शहरों में मकान किराये पर ले लेते थे। इस दौरान पड़ोसियों को शक न हो इसके लिए वे कहते थे कि दुकानों पर काम करते हैं।

जब वह कई बाइक चोरी कर लेते थे तो उस शहर को छोड़ बाइक किसी जगह पर बेच देते थे।

हत्या की वारदात को कबूला
वाहन चोर गिरोह ने राम कालोनी निवासी सुरेंद्र की हत्या करने की बात कबूली है। एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि 13 सितंबर 2013 की रात को जिला जेल के सामने रेहड़ी पर अंडे खा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सुरेंद की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद शहर थाना पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के भाई धर्मबीर की शिकायत परगांव कालवा निवासी मनजीत, राम कालोनी निवासी दीपक व रवि के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वाहन चोर गिरोह से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य दीपक, विशाल, प्रदीप, सुरेंद्र, भगत सिंह कॉलोनी निवासी अमित व शामलो खुर्द निवासी आशीष भी सुरेंद्र की हत्या करने में शामिल थे। सुरेंद्र की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें