फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बड़ा हादसा: खेवड़ा गांव के पास 12वीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

Mon, 01 Nov 2021 12:09 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत

सार

सोनीपत में बड़ा हादसा हुआ है। गांव खेवड़ा के पास हुए हादसे में 12वीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र घर से किसी काम के लिए निकले थे कि ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक सोएब और सादिक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र पैदल सड़क पर जा रहे थे, जो सुबह घर से निकले थे। उन्हें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। जिससे छात्र ट्रॉली के नीचे आ गए। दोनों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। गांव पलड़ा का 17 वर्षीय मोहम्मद सादिक और 18 वर्षीय मोहम्मद सोएब कक्षा 12 के छात्र थे। 

विज्ञापन



यहां पर हुआ था हादसा।


ये भी पढ़ें-अच्छी खबर: रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, अंबाला मंडल में 6 से 8 गुना घटेगी पार्किंग फीस 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सोमवार सुबह चाचा के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। खेवड़ा के पास सादिक का चाचा उन्हें बाइक से उतारकर चला गया। जब वह खेवड़ा गांव से पैदल जा रहे थे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली छात्रों को चपेट में ले लिया। वह दोनों ट्रॉली के नीचे आ गए। हादसा सुबह करीब आठ बजे का है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों छात्रों को एंबुलेंस मंगवाकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। 


हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस।


ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस विशेष: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी 55 वर्ष पूरे होने पर बधाई, कहा-कई क्षेत्रों में सबसे आगे है प्रदेश

वहां पर चिकित्सक ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें