फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, अंबाला मंडल में 6 से 8 गुना घटेगी पार्किंग फीस 

Mon, 01 Nov 2021 09:35 AM IST
प्रमोद कुमार दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला

सार

रेलवे के अंबाला मंडल में 6 से 8 गुना तक पार्किंग फीस कम की जाएगी। वहीं, रेलवे अब आईआरएसडीसी से जल्द ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेगा और सभी पुराने रेट लागू किए जाएंगे। दिवाली पर यह अच्छी खबर यात्रियों को राहत देने वाली है। रेल मंत्रालय ने सभी मंडल में अब डेवलपमेंट के काम रेलवे मंडलों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी रेलवे के हाथों में आने वाली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा रेल यात्रियों को मिलेगा। पार्किंग, प्लेटफॉर्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, साफ-सफाई, साज-सज्जा, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) से रेलवे के हाथों में मिलते ही पार्किंग के रेट (वाहन, कार, ऑटो, साइकिल) 6 से 8 गुना कम हो जाएंगे। अंबाला मंडल की तरफ से रेलवे के पुराने पार्किंग रेट फिर से लागू कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.63 रुपये बिक रहा डीजल

रेलवे के हाथों में होगी स्टेशन की बागडोर
21 मार्च 2019 से रेलवे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री और ट्रेनों के संचालन का काम देख रहा है। स्टेशन की अन्य जिम्मेदारी आईआरएसडीसी की थी, लेकिन फिर रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों की डेवलपमेंट का कार्य रेलवे मंडलों को सौंप दिया है, लेकिन अभी मंत्रालय की तरफ से अंबाला मंडल को डेट निर्धारित नहीं की गई है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्टेशन की पूरी कमान अंबाला डिवीजन के हाथों में आने में अभी एक से दो माह का समय लग सकता है। अब आईआरएसडीसी से स्टेशनों की डेवलपमेंट का कार्य लिए जाने के बाद अंबाला मंडल ही स्टेशन के सौंदर्यीकरण को संभालेगा। स्टेशनों के डेवलपमेंट के जितने भी प्रोजेक्ट के दस्तावेज हैं, वे आईआरएसडीसी रेलवे मंडल को सौंपेगा। अन्य कांट्रेक्ट भी रेलवे मंडल ही देखेगा।

ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस: मैं 55 साल का हुआ, प्रगति के पथ पर अग्रसर हूं, लेकिन ये कसक अब भी बाकी

कागजी कार्रवाई में लगेगा समय
स्टेशनों को सौंपने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि आईआरएसडीसी स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को संभालने में नाकाम रहा है, जिस वजह से रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसमें समय लग सकता है। क्योंकि नए परियोजनाओं संबंधी दस्तावेज सौंपने के लिए आईआरएसडीसी को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।  

           नए और पुराने पार्किंग रेट में अंतर                              लागू होने वाले रेट अभी के रेट

  • साइकिल            पांच रुपये                                       पहले  चार घंटे के लिए पांच रुपये, 4-12 घंटे के 10 रुपये, 12-24 घंटे के 15 रुपये
  • स्कूटर-बाइक      10 रुपये                                         पहले  दो घंटे के लिए 15 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 10 रुपये (कुल 235 रुपये प्रतिदिन)
  • कार-जीप           20 रुपये                                         पहले  दो घंटे के लिए 30 रुपये, उसके बाद हर घंटे के 15 रुपये (कुल 360 रुपये प्रतिदिन)

विज्ञापन

मासिक दाम       
                                  पुराने रेट                अभी का रेट

  • साइकिल           100 रुपये               200 रुपये
  • स्कूटर-बाइक     200 रुपये               1500 रुपये
  • कार-जीप           600 रुपये              4000 रुपये

ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस विशेष: हरियाणवी हां दब्या कोनी करदे, आना-जाना हानि और लाभ का... जैसे गीतों से हरियाणवी बोली सभी को पिरोती है एक सूत्र में

अभी मंत्रालय लेवल पर इसका फैसला हुआ है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आईआरएसडीसी अंबाला मंडल को कब तक हैंडओवर करेगा, इसके लिए अभी कोई लेटर नहीं आया है। रहा सवाल रेलवे स्टेशन के पार्किंग रेट का, तो रेलवे के पास पार्किंग की जिम्मेदारी आने के बाद पुराने निर्धारित रेट के अनुसार स्टेशन के पार्किंग रेट कर दिए जाएंगे। 
-जीएम सिंह, डीआरएम, अंबाला डिवीजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें