फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में लगाया घटिया माल, नप गए जेई-एसडीओ जनाब

Mon, 30 Sep 2013 09:44 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड के चीफ टीवीएसएन प्रसाद ने एसडीओ भूप सिंह, कनिष्ठ अभियंता मामचंद और सुरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क निर्माण में उक्त अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की है। इस मामले में 11 सितंबर को एक्सईएन रमेश गर्ग को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन



मार्केटिग बोर्ड के एसई ईशपाल चौहान ने बताया कि चीफ के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है निलंबन के आदेश तीनों अधिकारियों को भिजवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क निर्माण में उक्त अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की है।

सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं के चलते नोहर रोड के दुकानदारों ने 10 सितंबर को जाम लगाकर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण को रुकवा दिया था।
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर बीआर यादव स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं पाई थी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण दोबारा करवाया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिसके बाद सड़क का पुनर्निर्माण कर दिया गया था। इसमें दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग बोर्ड के चीफ टीवीएसएन प्रसाद ने एसडीओ भूपसिंह, कनिष्ठ अभियंता मामचंद व सुरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में 11 सितंबर को एक्सईएन रमेश गर्ग को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें