फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह पिता से कहा था लव मैरिज करनी है, शाम को मिली लाश

Mon, 30 Sep 2013 09:38 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना में रविवार को खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने पुलिस के सामने युवक की हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



गांव नेजाडेेला निवासी संदीप कुमार अपने ननिहाल माधोसिंघाना के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। रविवार को उसका शव खेतों मेें पड़ा मिला। परिजनों ने संदीप की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

उसके पिता शेरसिंह ने बताया कि संदीप पिछले पांच सालों से अपने ननिहाल में रहता है और बारहवीं का छात्र था। रविवार सुबह संदीप ने उसे फोन पर बताया था कि वह अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से शादी करना चाहता है। उसने लड़की के परिजनों को भी शादी के लिए मना लिया है।
विज्ञापन


शेरसिंह ने बताया कि इसके बाद उसने संदीप के ननिहाल पक्ष के लोगों को उसे कहीं भी अकेला न भेजने की बात कही थी। दोपहर के बाद संदीप का फोन बंद आ रहा था। बाद में शाम को संदीप का शव खेतों में मिला। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन डॉक्टरों के पैनल पर आधारित बोर्ड का गठन कर शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा की रिपोर्ट के लिए उसे मधुबन भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें