फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से रेप के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2013 09:38 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोप में गोयल कालोनी निवासी माम चंद उर्फ मोंटू और सरपंच कालोनी निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने दोनों को बाल सुधार गृह हिसार भेज दिया है। दुराचार में शामिल दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार किर चुकी है। उधर, छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

22 नवंबर को पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह दुराचार में आरोपी महिला की लड़की के साथ पढ़ती है और अक्सर महिला के घर आती-जाती थी।

कुछ दिन पहले महिला के घर पर कुछ लोगों ने उसके साथ दुराचार किया अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी उसको ब्लैकमेल कर 15-20 दिनों तक महिला के घर बुलाकर दुराचार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार सहित विभिन्न धाराओं केे तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें