फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर नाली बनाने के लिए हुई कहासुनी में हत्या

Tue, 24 Dec 2013 08:32 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला लाला वाले कुएं में घर के बाहर पानी निकासी के लिए नाली बनाने पर हुई कहासुनी में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे विकास के बयान पर हरि राम, अंची देवी, कृष्ण और पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बीते दिन मोहल्ला लाला वाले कुएं में जेसीबी से खुदाई का कार्य किया गया था। इससे मोहल्ले में पानी के नल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसकी वजह से गली में गंदा पानी जमा हो गया था।

रविवार को नत्थूराम अपने घर के सामने पानी की निकासी का रास्ता बना रहा था तो उसके पड़ोसी हरि राम, अंची देवी, कृष्ण और पवन ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

इसके बाद नत्थूराम और हरिराम में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हरिराम के परिजनों ने नत्थूराम पर लोहे की राड और लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नत्थूराम के परिजनों ने उसे महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से दूसरे अस्पताल को रेफर कर दिया।

परिजन उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां मंगलवार को नत्थूराम की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें