फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खोली जाएंगी तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी: हुड्डा

Thu, 30 Jan 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेसनीत सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी अशोका विश्वविद्यालय सोनीपत, अल-फलाह विवि फरीदाबाद और बीएमएल मुंजाल विवि गुड़गांव की स्थापना के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा 300 से ज्यादा सदस्यों वाली सोसाइटी का चुनाव कराने, मनरेगा स्कीम के तहत पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, कैथल जिले के कलायत उप तहसील को तहसील अपग्रेड करने की मंजूरी, सुशील कुमार, विजेंदर सिंह को अकादमी के लिए जमीन देने, ड्राइवरों के सामान्य श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए योग्यता और अनुभव में समानता लाने के लिए एक जैसी योग्यता बनाए जाने, जूनियर प्रशिक्षकों  और जूनियर योग प्रशिक्षकों के कैडर को खेल प्रशिक्षकों और योग प्रशिक्षकों के कैडर में समायोजित करने, राजनीतिक सलाहकार के पद को गैर लाभ पद घोषित किए जाने और मकान बनाने के लिए 368 करोड़ रुपये का कर्ज देने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें