करनाल में सीआईए-2 की कस्टडी में युवक जितेंद्र उर्फ जैकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में सीआईए-2 इंचार्ज प्रवीण कुमार सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित किए गए अन्य पुलिसकर्मियों में संदीप और रजिंद्र शामिल हैं। डीएसपी गोरखपाल राणा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।