फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को धमकी मामला, आरोपी कोमल उर्फ कोबारा जांगड़ा के भाई ने उठाया सवाल

Sat, 14 Nov 2026 04:20 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। तिलकराज ने बताया कि 9 नवंबर को उन्हें भाई की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी। उस समय वह राजस्थान में थे।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार रोहतक के अमृत कॉलोनी निवासी कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा के परिजनों ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कोमल के भाई तिलकराज ने मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि जब धमकी दिल्ली के आप विधायक के फोन पर दी गई तो एफआईआर पंजाब के मोहाली में क्यों दर्ज की गई। यह बात उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि एफआईआर पढ़ने के बाद उन्हें पूरा मामला किसी षड्यंत्र के तहत फंसाने जैसा लग रहा है।

विज्ञापन




पेशे से वकील तिलकराज ने बताया कि एफआईआर के अनुसार दिल्ली के तिलकनगर से विधायक जरनैल सिंह को कॉल और मैसेज के जरिये धमकी दी गई थी। मैसेज में विधायक के माध्यम से केजरीवाल तक संदेश पहुंचाने की बात कही गई थी। इसमें सात करोड़ रुपये की मांग का भी जिक्र है। तिलकराज का कहना है कि जब धमकी दिल्ली में दी गई तो मामला भी वहीं दर्ज होना चाहिए था। उन्होंने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया।
विज्ञापन


तिलकराज ने स्वीकार किया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी देने का आरोप है, वह उनके भाई कोमल के नाम पर है। हालांकि, उनका कहना है कि यह नंबर हाल ही में लिया गया था। उन्होंने कोमल के किसी गैंग से संबंध होने से भी इनकार किया। परिवार का दावा है कि कोमल को मिर्गी के दौरे आते हैं।

भाई ने बताया कि कोमल पढ़ाई में होशियार रहा है। उसने दो-तीन बार सीजीएल की परीक्षा पास की थी और यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह करनाल के स्वास्थ्य विभाग और रोहतक डीसी कार्यालय में भी नौकरी कर चुका है। परिवार के अनुसार, उसके खिलाफ पहले लड़ाई-झगड़े के दो-तीन छोटे मामले दर्ज हुए थे जिनमें वह बरी हो चुका है।
विज्ञापन


तिलकराज ने बताया कि 9 नवंबर को उन्हें भाई की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी। उस समय वह राजस्थान में थे। इसके बाद मोहाली के एसीपी साइबर और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। गिरफ्तारी के दौरान भारी पुलिस बल पहुंचा था। फिलहाल कोमल को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें