फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन मरे, सात घायल

Sat, 12 Oct 2013 10:58 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी का त्यौहार नगरवासियों के लिए भारी पड़ता दिखाई दिया। जिसके चलते विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसा झज्जर-छुछकवास मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट हुआ। जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस बारे में ग्रामीण बलजीत ने बताया कि अमरजीत निवासी खेड़ी-खुम्मार सुबह सैर करके घर वापिस आ रहा था, तभी रेलवे फाटक क्रास करते समय तार में पैर फंस गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया।

दूसरा हादसा झज्जर-गुड़गांव मार्ग पर दुलीना गांव के पास हुआ। इसमें बोलेरो और टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर हो गई। इसमें टाटा मैजिक ड्राइवर रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो मेे सवार विक्रम, अनिल, परमेश्वरी, साहिल, लक्ष्मी, अंजली, सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर घायलों को इलाज के लिए और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बोलेरो में सवार लोग गुड़गांव शीतला माता मंदिर में दर्शन करके वापिस लौट रहा था।

यह हादसा गांव दुलीना के पास के पास पहुंचकर हुआ। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। एक अन्य हादसे में उमेद निवासी पलड़ा की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उमेद किसी काम से अपनी पत्नी के साथ बाइक पर छुछकवास के निकट अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन


उस दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उमेद सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें