फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच हत्याकांड: दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह

Mon, 06 Jul 2026 10:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

पूर्व सरपंच हत्या के मामले में पुलिस ने  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने विनोद गोदारा पुत्र शिवलाल, विक्रम पुत्र शिवलाल और जिले सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।  यहां से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी।

विज्ञापन


तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो गया है कि पुरानी रंजीश हमले का कारण रही है। पुलिस विभाग की तीन टीमें हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस विभाग ने सीआईए, एवीटी और सदर पुलिस की टीमें गठित कर रखी हैं। पुलिस को ये भी आशंका थी कि हमलावर दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान भाग सकते हैं। पुलिस टीमें आरोपियों के मोबाइल नंबरों को भी ट्रेसिंग पर लगाकर दबिश दे रही थी। 

पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। अप्रैल माह में राजेंद्र खिलेरी के परिवार और आरोपी विनोद गोदारा और उसके परिवार के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी विनोद गोदारा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। आरोपी विनोद गोदारा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो विवाद के दौरान आरोपी विनोद गोदारा की तरफ से धमकी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने में 32 बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के भतीजे ने दिए बयान में भी जिक्र किया है कि अप्रैल माह में हुए विवाद की रंजिश में हमला किया गया। इसके अलावा चुनावी रंजिश के चलते हत्या में निलंबित सरपंच संजय भी शामिल है।

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
पुलिस परिवार के दिए गए बयान, चुनावी रंजिश और ढाबे के एंगल से भी जांच कर रही है। बता दें कि शनिवार शाम को गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे सौरभ की शिकायत पर आरोपी जिले सिंह, विक्रम, विनोद , हरीश और निलंबित सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें