फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का हरियाणा दौरा: देश को कब मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई ऐतिहासिक तारीख; CM सैनी आएंगे जींद

Sun, 05 Jul 2026 10:46 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
hydrogen train - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और शहर में बने नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इस खास मौके पर जींद में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को लेकर हरियाणा सरकार और संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल (6 जुलाई) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद जींद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी जींद में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जनसभा की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। पीएम के इस दौरे को लेकर जींद और पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर रन थ्रू हाई स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड परीक्षण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सभी तकनीकी मानकों पर इसकी लगातार जांच की जा रही हैं।

रखरखाव और प्रारंभिक संचालन
यह ट्रेन केवल जिंद और सोनीपत खंड के बीच ही संचालित करने की अनुमति है। इसका रखरखाव दिल्ली के शकूरबस्ती में किया जाएगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, रखरखाव के लिए ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव द्वारा शकूरबस्ती ले जाया जाएगा। प्रारंभिक तीन महीनों के लिए, ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी रहेंगे। यह कर्मचारी रास्ते में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

भारत हाइड्रोजन ट्रेन वाला आठवां देश
ट्रेन के कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किए गए हैं। इसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, फ्रांस, स्वीडन के बाद हाड्रोजन ट्रेन वाला भारत आठवां देश बन गया है। ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को सुविधा, सुरक्षा व बेहतर सफर का नया अनुभव मिल सके। ट्रेन-सेट में दो ड्राइविंग पावर कार (डीपीसी) शामिल हैं। इनमें प्रत्येक की क्षमता 1200 किलोवाट व कुल मिलाकर 2400 किलोवाट शक्ति के साथ 8 यात्री कोच लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन

स्टेशन (Station)   किराया (रुपये में) (Fare in Rs)
जींद सिटी 5
पांडु-पिंडारा 5
भंभेवा 10
गोहाना जंक्शन 15
 मोहाना हरियाणा  20
सोनीपत जं.  25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें