ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर 27 लाख 92 हजार रुपये चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी मयंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
जिले में करीब 9 दिन पहले नंगथला के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर 27 लाख 92 हजार रुपये चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा एएसपी मयंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया।
विज्ञापन
दरअसल, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार निवासी चारगांव, जिला मुंगेर, बिहार (उम्र 27 वर्ष), गौतम कुमार निवासी मंदिरविल, जिला भागलपुर, बिहार (उम्र 34 वर्ष) और सूरज मिस्त्री निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें कि 12 जनवरी को बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए थे। इसके बाद कटर से तिजोरी को काटकर इसमें से 27 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए और बड़ी आसानी से बैंक से बाहर निकल गए। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, एक सीसीटीवी में एक बदमाश कैद हो गया था।