सूरत नगर फेज 2 की मार्केट में चोरों ने रविवार रात लगभग एक दर्जन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो इसका पता चला। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
सूरतनगर फेज 2 में गली नंबर 20 में गोपालजी डेयरी, नवदीप गार्मेंट्स, नानक ज्वेलर्स समेत दिनेश, अनिल, राकेश की अलग-अलग दुकाने हैं।
दुकानदारों ने बताया कि रविवार रात को चोरों ने दर्जनभर दुकानों के शटर तोड़े और कीमती सामान चोरी कर लिया। यह हालत तब है, जबकि पुलिस ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा और सघन गश्त का दावा किया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।