फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

Sun, 15 Dec 2013 07:34 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे एक 24 वर्षीय युवक को शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में घायल युवक के पिता धामाका निवासी बिसन सिंह कहा है कि उनका 24 वर्षीय बेटा वीरेंद्र फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार देर शाम उनका बेटा वीरेंद्र बाइक से पलवल से रतिपुर, अहरवां होता हुआ अपने गांव धामाका जाने वाले मार्ग पर आ रहा था। लेकिन जब बाइक गांव केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पुल के नजदीक पहुंची तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने वीरेंद्र को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद पल्सर सवार युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक वीरेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने बिसन के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें