फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथों पकड़ी गई स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 15 Dec 2013 07:30 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बीके अस्पताल में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा गर्भवती से 3500 रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत आरएमओ डॉ. रामभगत से की है। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी महिला कर्मी मौके से भाग गई।
विज्ञापन

ऊंचा गांव निवासी बंटी ने बताया कि 12 दिसंबर को उसकी पत्नी कविता की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने स्थानीय महिला स्वास्थ्य कर्मी से प्रसव करवाने के लिए बात की। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी का प्रसव बीके अस्पताल में करवा देगी। लेकिन उसके लिए कुछ पैसे लगेंगे।

बंटी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अस्पताल ले जाने और प्रसव करवाने के नाम पर उससे 3500 रुपये मांगे। जो उसने दे दिए। प्रसव के तीन दिन बाद महिला कर्मी ने रविवार को फिर से 1500 रुपये की मांग की। इस पर बंटी ने उसे कहा कि वह पैसे नहीं देगा और इसकी शिकायत मौके पर मौजूद मेटर्न से कर दी। शिकायत होते देख स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से भाग निकली।
विज्ञापन


मेटर्न विनोद ने बताया कि महिला कर्मी को जब फोन किया गया तो उसने फोन बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित से लिखित में शिकायत लेकर आरएमओ डॉ. भगत को दी गई है।
आरएमओ डॉ. भगत व अतिरिक्त कार्यप्रभारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया की महिला कर्मी की शिकायत सिविल सर्जन से की जाएगी। क्योंकि यह एनआरएचएम से जुड़ी योजना है। सोमवार को पीड़ित पक्ष और महिला कर्मी को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें