फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई के पैनल पर आए तीन निजी अस्पताल

Sun, 29 Dec 2013 07:44 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल पर निर्भर सैकड़ाें मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को कैशलेस सुविधा देने के लिए ईएसआई कॉरपोरेशन फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा के निजी अस्पतालों से टाई-अप करने जा रहा है। इसके बाद मरीजों को इन अस्पतालों में रेफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मरीजों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ईएसआई कॉरपोरेशन ने तीन निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध करने का निर्णय लिया है। इसमें फरीदाबाद का एशियन, गुड़गांव का पार्क हॉस्पिटल और नोएडा का बालाजी अस्पताल शामिल है। इसके बाद एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल पैनल पर चार निजी अस्पताल होंगे। वर्तमान में पैनल पर केवल फरीदाबाद का मेट्रो अस्पताल ही है। अनुबंध को लेकर निजी अस्पताल प्रबंधन और कॉरपोरेशन के बीच बातचीत का दौर पूरा हो चुका है। जिन पर 31 दिसंबर तक हस्ताक्षर हो जाएंगे।

कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में स्त्री रोग और फिजिशियन के मरीज अधिक होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों के साथ होने वाले अनुबंध में इन दोनाें श्रेणी पर अधिक जोर दिया गया है।
विज्ञापन

ईएसआई मेडिकल कॉलेज कम अस्पताल के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि निजी अस्पतालों के पैनल पर आने से मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों ने कॉरपोरेशन द्वारा बताई गई सभी शर्ताें को मान लिया है। अनुबंध के लिए कागजी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जनवरी से मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें