हरियाणा के जिला भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान शेर सिंह और जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित एक बीज भंडार के सामने धरना दिया।
शेर सिंह ने बताया कि गांव बामला निवासी योगेश ने 27 अगस्त को बीज भंडार से गाजर का बीज खरीदा था, जिससे लाखों की फसल खराब हो गई।
इस नुकसान की भरपाई के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय में मिल चुका है, लेकिन लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर खराब फसल का सर्वे करवाकर किसान को न्याय नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा कि बीज भंडार से खरीदे बीज का कैश मेमो पर किसान के पास है।
उन्होंने कहा कि दुकानदार को खराब फसल की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को गांव बामला के सैकड़ों किसान उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
धरने में सरपंच जोगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, बलवीर, सूबेदार वेद सिंह, सूबेदार राजसिंह, हवलदार राजपाल सिंह, धर्मपाल, बलवीर प्रधान, सतबीर सिंह, रविंद्र, शेर सिंह, बल्ला नंबरदार शामिल थे।