फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, एक को दबोचा

Tue, 19 Nov 2013 09:37 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में शापिंग कांप्लेक्स में बीती रात पांच-छह हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर पूरे शहर में दहशत फैला दी। पुलिस ने साहस दिखाते एक बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात साढे़ बारह बजे पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शापिंग कांप्लेक्स स्थित गुड़गांव ग्रामीण बैंक की शाखा के निकट पांच-छह लोग संदिग्ध हालात में घूमते दिखे।

पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ करनी चाही तो वे पिकअप में सवार होकर भागने लगे। पिकअप ने पुलिस वैन को टक्कर मारकर रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी से एएसआई लालसिंह और बिरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर पिकअप को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग और पथराव कर पिकअप को छोड़ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जैकम निवासी नूंह जिला मेवात बताया।

पुलिस ने मंगलवार को जैकम को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें