फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में 13 लाख को रोजगार देने का लक्ष्य

Sat, 21 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार पांच साल में राज्य में स्थापित टेक्नालाजी पार्क, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर प्रौद्योगिकी पार्कों के माध्यम से 13 लाख से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित करेगी।  
विज्ञापन

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हरियाणा देश के कुल रोजगार का 6.8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।

हरियाणा  राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम  ने आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, मानेसर-कुंडली और राई में टेक्नालाजी पार्क स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


सरकार को अब तक सूचना प्रौद्योगिकी या साइबर पार्क स्थापित करने के 45 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में 28 विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के प्रस्तावों को भी सरकार ने मंजूरी दी है।

राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र ज्ञान निगम के सहयोग से हरियाणा ज्ञान निगम की स्थापना की जा रही है। इसमें व्यापक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता सृजित करने की संस्थागत प्रबंधन किए जाएंगे। इसके लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं और  कंपनी स्थापना की स्थिति में अग्रसर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें