फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने ही करवाई रैगिंग

Tue, 12 Nov 2013 07:11 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कॉलेज उचाना की एक छात्रा ने शिक्षकों पर रैगिंग करवाने, पिटाई करने और प्राचार्या पर गंदी गाली देने के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने मंगलवार को डीसी को उनके कैंप कार्यालय जाकर लिखित में शिकायत की है। कैंप कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नरवाना के एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



पीड़ित छात्रा ने न केवल शिक्षकों पर सीनियर छात्राओं को जूनियर छात्राओं की रैगिंग करने के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। बल्कि शिक्षकों पर भी पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कॉलेज से भगा देने की शिकायत भी पत्र में कही गई है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि उनके कॉलेज में रैगिंग नहीं होती है। बल्कि रैगिंग को रोकने के लिए बनाई एंटी रैगिंग कमेटी समय समय पर छात्राओं से इस बारे में पूछताछ करती रहती है।


डीसी को लिखे शिकायती पत्र में बीएसी नर्सिंग प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने बताया कि चौ. बीरेंद्र सिंह नर्सिंग कॉलेज में टीचर स्टूडेंट को रैगिंग करने के लिए कह रहे हैं। किसी भी स्टूडेंट की कोई भी बात नहीं सुनी जाती है। इस बारे में एक दो बार प्रबंधन को शिकायत भी की गई, लेेकिन हालातों में सुधार नहीं हुआ। शिकायती पत्र में बताया गया है कि यहां हर रोज किसी न किसी छात्रा की पिटाई होती है।
विज्ञापन


छात्राओं में इतना भय बैठा दिया गया है कि वे इस बारे में किसी को शिकायत नहीं कर सकती। कॉलेज की प्राचार्या सबके सामने गंदी गाली देती है। पत्र में कहा गया है कि काफी संख्या में छात्राएं हॉस्टल में रहती हैं, अगर किन्हीं कारणों के चलते उनके घर से समय से फीस नहीं पहुंचती तो उन छात्राओं को कॉलेज से ही निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें