फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को मिला ‘जिंदगी’ का सम्मान

Fri, 01 Nov 2013 09:47 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था जिंदगी की ओर से हरियाणा दिवस पर जिला फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया गया।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य आरके शर्मा ने की। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रधान नरेश सरदाना विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में संगीत, खेल, शिक्षा, सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सीपीएस ने संस्था की ओर से महिला महाविद्यालय के दायरे को बढ़ाए जाने संबंधित मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर जल्द पूरी करवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में प्रतिभाओं ने गीत, गजल के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवों को भी उपस्थित अतिथियों और छात्राओं के साथ सांझा किया।

सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि प्रतिभाओं की क्षेत्र में कमी नहीं है, जरूरत बस हर किसी को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने के लिए साहस जुटाने मात्र की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार खिलाड़ी, संगीतज्ञों, शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए तरह-तरह की कल्याणकारी नीतियां लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने अतिथियों सांस्कृतिक गतिविधि कमेटी एवं छात्राओं का आभार प्रकट किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
सम्मानित प्रतिभाओं में बॉलीवुड गायक एवं जीटीवी सारेगामापा उपविजेता शहनाज अख्तर, पंजाब की प्रसिद्ध गायक जसमीन अख्तर, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक तुलसी अनुपम, टी-सीरीज गायक जोड़ी अनिल-रजनीश शर्मा, वॉयस ऑफ पंजाब दीपेश राही, एवरेस्ट विजेता कांता दुहन, स्टार प्लस जूनियर मास्टर शेफ स्वाद के उस्ताद वंश बजाज, सोनी टीवी केबीसी सिटी स्टार उर्मिला रामसरा, मूक-बधिर विश्व कप विजेता टीम सदस्य अजीत कंबोज, रशियन भाषा शिक्षा में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अजय रत्ति, शिक्षाविद वीरेन्द्र अटवाल, गायिका शिखा वर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें