पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं धर्मशाला से जुड़े लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि धर्मशाला के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
धर्मशाला के प्रधान टेकचंद मिढा ने बताया कि हरीश करीब 25 वर्षों से सुपरवाइजर था। हरीश रानियां जाने की बात कह रहा था, लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। शाम को भी कॉल की गई लेकिन नहीं उठाया गया। शक होने पर अंदर आ कर कर्मचारी ने देखा तो पोर्च में शव पड़ा था। कैमरे देखे जा रहे है।