फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर टीचर करता था छात्रा से रेप

Fri, 17 May 2013 05:15 PM IST
नरवाना(जींद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में सरकारी स्कूल के एक टीचर पर 9वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। छात्रा के मुताबिक टीचर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ रेप करता था
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक गांव अमरगढ़ निवासी टीचर राजेंद्र सिंह बीते महीने से अपने पोल्ट्री फार्म पर नौवीं कक्षा की छात्रा को ले जाकर उससे दुराचार करता रहा।

टीचर द्वारा रेप की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने संबंधित राजकीय स्कूल में जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर रेप के आरोपी टीचर की जमकर धुनाई की।

ग्रामीणों का गुस्सा स्कूल के प्रिंसिपल पर भी फूटा और लोगों ने प्रिंसिपल की भी पिटाई कर डाली। लगभग तीन घंटे तक चले बवाल के बीच पहुंचे करीबी थाने के एसएचओ को भी ग्रामीणों ने घेर लिया और उनसे हाथापाई का प्रयास किया।
विज्ञापन


मामला उस समय शांत हुआ, जब नरवाना के एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया और कमरे में बंद करके रखे आरोपी टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल टाइम में छात्रा को आरोपी टीचर अपने साथ ले जाता रहा और इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को क्यों नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें