फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, आज से धान खरीदेंगे मिलर्स

Fri, 04 Oct 2013 12:28 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में एसफसीआई और मिलर्स के बीच करोड़ों के भुगतान का मामला वीरवार देर शाम चंडीगढ़ में मंत्री रणदीप सुरजेवाला की पहल पर हुई एफसीआई अधिकारियों और मिलर्स की बैठक के बीच सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


इस पर मिलर्स ने धान की खरीद करने का फैसला ले लिया। शुक्रवार से धान की विधिवत रूप से खरीद की जाएगी।

मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम खुरानिया, जदगीश गोयल, अश्वनी शोरेवाला, बाबू राम, लाला कश्मीरी लाल, जोगध्यान गोयल, पंकज, अजय मित्तल, प्रो. राजकुमार, सतीश चावला, मांगे राम खुरानिया, महावीर सिंगला, तरसेम का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार शाम चंडीगढ़ में मंत्री रणदीप सुरजेवाला से मिला।

 यहां मंत्री की मौजूदगी में एफसीआई के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में लंबे विचार-विमर्श के बाद मामला सुलझ गया। इसमें मिलर्स को उनके भुगतान का आश्वासन दिया गया है। इस पर मिलर्स ने शुक्रवार से धान की खरीद करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम खुरानिया सहित अश्वनी शोरेवाला ने बताया हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला के हस्ताक्षेप से मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन


मिलरों को उनके रूके हुए भुगतान का आश्वासन दिया गया है। इस पर उन्होंने निर्णय लिया है कि वे शुक्रवार से धान की खरीद शुरू करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें