फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मशरूम फार्म में दीवार फांदकर आए युवकों ने कर्मचारियों को पीटा

Thu, 04 Jun 2026 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जटोला-फिरोजपुर रोड स्थित बालाजी मशरूम फार्म में देर रात अज्ञात युवकों ने घुसकर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रोहतक निवासी फार्म मालिक अनुज कुमार ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 1 जून की रात करीब डेढ़ बजे पांच-छह युवक फार्म की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और वहां कार्यरत कर्मचारी प्रवीण व सुनील की लाठी-डंडों से पिटाई की। घटना के बाद कर्मचारियों के सात मोबाइल भी गायब मिले।
तलाश करने पर चार मोबाइल फार्म के पास से बरामद हो गए जबकि तीन मोबाइल अभी तक नहीं मिल सके। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें