फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध गेट हटाने की कार्रवाई के विरोध में आज एसडीएम से मिलेंगे शहरवासी

Thu, 04 Jun 2026 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बसंत विहार की विभिन्न गलियों में नगरपालिका की ओर से लोहे के गेट हटाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। काॅलोनीवासियों का कहना है कि इन गेटों को सुरक्षा के दृष्टिगत लगाया गया था जिससे बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रहता था और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा का एहसास होता था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश पटेल, चिरंजी चांदना और कमल चांदना का आरोप है कि कुछ लोगों के आपसी विवाद के चलते पूरी कॉलोनी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अधिकांश लोग गेट लगाए जाने के पक्ष में थे और इससे क्षेत्र में चोरी तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगा हुआ था।
उन्होंने बताया कि वह पहले भी एसडीएम प्रवेश कादियान को पत्र सौंपकर गेट न हटवाने की गुजारिश कर चुके हैं। उनका दावा है कि उस दौरान एसडीएम ने गेट न हटवाने का आश्वासन दिया था लेकिन नगरपालिका ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न गलियों से लोहे के गेट हटवा दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। निवासियों ने बताया कि वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में वह एसडीएम प्रवेश कादियान को शिकायत सौंपेंगे। शिकायत में हटाए गए गेटों को दोबारा लगाने की अनुमति देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें